टीकमगढ़। आज जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशमी के पावन अवसर पर कुण्डेश्वर धाम स्थित जमड़ार नदी के घाट पर महाआरती तथा जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जतारा विधायक हरिशंकर खटीक,श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक टीकमगढ़ केके श्रीवास्तव, अभिषेक खरे रानू, अभिषेक पस्तोर, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, संयुक्त कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंजली शर्मा एवं निशांत भूरिया सहित संबंधित अधिकारी तथा स्थानीयजनों द्वारा नदी पर महाआरती की गईं। तत्पश्चात जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें सभी के द्वारा जन गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये।