टीकमगढ़। रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा सेवा दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा मरीजो को बताया गया की क्षय रोग कोई असाध्य रोग नहीं है यह नियमित दवाई के सेवन एवं अच्छे पोषण और व्यवस्थित दिनचर्या से ठीक किया जा सकता है। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदरणीय कलेक्टर महोदय एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी विवेक श्रोत्रिय, पूर्व विधायक राकेश गिरी, रेडक्रॉस चेयरमैन सोसायटी महेश साहू, वाइस चेयरमैन अमित शास्त्री, सचिव विनोदादित्य तिवारी, कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल,पूर्व चेयरमैन अशोक सोनी, सीएमएचओ डॉ. अनुरागी, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला,एवं पार्षद राजीव वर्धमान, मुन्ना लाल साहू, हबीब राईन, पंकज प्रजापति, आरती साहू, संगीता शास्त्री, डॉ राहुल गुप्ता उपस्थित रहे