टीकमगढ़। नर सेवा ही नारायण सेवा है,इस विचार को अपने जीवन में उतारना ही धर्म का सबसे सच्चा और व्यावहारिक रूप है। उन्होंने कहा चाहे वह किसी की छोटी सी मदद करना हो या समाज कल्याण के बड़े कार्य, हर निस्वार्थ प्रयास नारायण की ही पूजा है। यह उदगार जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।

जतारा विधायक हरिशंकर खटीक के मुख्य आतिथ्य तथा कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर में जन सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जतारा विधायक श्री खटीक ने फीता काटकर विधिवत सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया। इस दौरान जतारा विधायक श्री खटीक ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में आमजन की सुविधा के लिये जन सुविधा केन्द्र प्रारंभ किया गया है। विभिन्न कार्याें से आने वाले नागरिकों को बैठने के लिये सुविधाजनक स्थान तैयार कराया गया है जिससे उन्हें समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कलेक्टर  विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिये जातारा विधायक हरिशंकर खटीक द्वारा विधायक निधि से प्राप्त राशि से जन सुविधा केन्द्र प्रारंभ किया गया है। जहां आमजन के बैठने की व्यवस्था की गई है।